मंहगाई-मंहगाई हाय ये मंहगाई !
कांग्रेस पार्टी बहुमत से आई !!
सब सुख चैन तुम ने छिना !
दोगुना कर दिया पानी पीना !!
आप आदमी बाज़ार जब जाता !
थेल्लो में पैसा सब्जी जेबों में लाता !!
मंहगाई-मंहगाई हाय ये मंहगाई !
कांग्रेस पार्टी बहुमत से आई !!
डीटीसी का किराया तुम ने बढाया !
हत्यारी बसों में जनता को घुमाया !!
संसद में मंहगाई का मुदा विपक्षी दल उठते !
तो तुम तेलंगाना और लिब्रहान रिपोर्ट का रटा लगाते !!
मंहगाई-मंहगाई हाय ये मंहगाई !
कांग्रेस पार्टी बहुमत से आई !!
विकास दर को हमेशा बढ़ा तुम दिखाते हो !
पर सुरेश तेंदुलकर रिपोर्ट को छुपाते हो !!
चीनी को कड़वा तुमने कर दिया !
किसानो को समर्थन मूल्य भी कम दिया !!
मंहगाई-मंहगाई हाय ये मंहगाई !
कांग्रेस पार्टी बहुमत से आई !!
दिल्ली यूनिवर्सिटी के बच्चों का भी नही दिया साथ !
वहा भी लेकर आगए आपना हाथ !!
मेट्रो का भी बढाया किराया !
जो बचा वो नए वेट में आया !!
j